क्या आप जानते हैं नीम से होते हैं आपके स्वास्थ्य को यह फायदे
नमस्कार दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा नीम से होने वाले हमारे शरीर को फायदे ,पुराने जमाने में हर घर में नीम का एक पेड़ जरूर होता था। आज हम आपको नीम के कुछ अनोखे फायदे बताएंगे। शहरों में नीम तो बहुत ही कम मिलता है, लेकिन गांवों में नीम ही नीम दिखाई देता है। अगर आपको भी कहीं नीम दिखे तो आपको उसके पत्ते को सुबह-सुबह जरूर खाने चाहिए। क्योंकि नीम एक फायदे अनेक हैं। नीम का सेवन करके आप कई बीमारियों से खुद बचा सकते हैं।तो चलिए शुरू करते हैं

चमकदार त्वचा –पत्तियों को चबाने से आपको पोषण, शुद्ध और चमकदार त्वचा भी मिल सकती है। यह मुंहासे और डार्क सर्कल की समस्याओं का भी इलाज कर सकता है। यदि नीम की कड़वाहट आपको परेशान करती है, तो उसमें आप शहद मिलाएं।

बालों के लिए –नीम की पत्तियां खाना आपके बालों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से स्कैप्ल से आपकी रक्षा करता है।

आंखों के लिए — नीम की पत्तियां आंखों के लिए बहुत ही गुणकारी है। नीम पत्तियां आपकी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकता है। यह किसी भी तरह की जलन, थकावट या लाली का इलाज करने के लिए आप कुछ नीम के पत्तों को भी उबालें, पानी को पूरी तरह ठंडा कर दें और फिर इसे आंखों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
